महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई का एक्शन, पूर्व सीएम भूपेश के निवास समेत 60 जगहों पर छापा

रायपुर। देश के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आज सुबह से छत्तीसगढ़, दिल्ली, कोलकाता और भोपाल में कुल 60 जगहों पर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे है। इसमें राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, प्रमुख पदाधिकारियों से जुड़ी जगहें शामिल हैं। ईओडब्ल्यू में महादेव सट्टा एप मामले में दर्ज एफआईआर दर्ज हुई थी। सट्टा एप के मामले को सीबीआई को हैंडओवर कर दिया गया है। इसके बाद से सीबीआई ने छापा मारा है।

छत्तीसगढ़ में इन ठिकानों पर छापा

छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस अभिषेक पल्लव, आनंद छाबड़ा, प्रशांत अग्रवाल, एएसपी संजय ध्रुव और अभिषेक माहेश्वरी के ठिकानों पर छापा मारा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई और रायपुर स्थित निवास पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। वहीं भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के घर भी सीबीआई की टीम के पहुंचने की खबर सामने आ रही है। प्रदेश की लगभग 14 जगहों पर सीसीबीआई ने छापा मारा है।

महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई का छापा

महादेव सट्टा एप घोटाला मामले में सीबीआई ने छापेमार कार्रवाई की है। ईओअडल्यू ने महादेव सट्टा एप मामला सीबीआई को सौंप दिया है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने केंद्रीय जेल पहुंचकर सट्टा एप मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ भी की थी। सट्टा एप मामले में ईओअडल्यू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ– अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। चूंकि मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है इसलिए अब सीबीआई सट्टा एप मामले में कार्रवाई कर रही है।

सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories