By Election Result Live Updates : बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, गुजरात के मंजलपुर से bjp के सतीश पटेल की जीत

By Election Result Live Updates : 30 जुलाई को हुए तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों की मतगणना सोमवार को जोरों पर है। बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर सीटों पर नतीजे आने वाले हैं। शुरुआती रुझानों में सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की बांकीपुर सीट पर हो रही है।

मांजलपुर सीट का चुनावी इतिहास

परिसीमन के बाद 2008 में बनी मांजलपुर सीट पर शुरू से ही भाजपा का दबदबा रहा है। वडोदरा जिले की इस सीट से दिवंगत भाजपा नेता योगेश पटेल ने 2012, 2017 और 2022 के चुनाव लगातार जीते। इससे पहले वे अविभाजित रावपुरा सीट से 1990 से 2007 तक पांच बार विधायक बने थे। इस तरह उन्होंने गुजरात विधानसभा में 36 साल तक लगातार आठ बार जीत का रिकॉर्ड बनाया। 2022 के चुनाव में उनकी जीत बहुत बड़ी थी। कुल मतदान का करीब 75 प्रतिशत वोट उन्हें मिले थे और जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा वोटों का रहा। बाकी वोट कांग्रेस, आप और नोटा में बंट गए थे। इस उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच मुख्य मुकाबला है।

दतिया सीट का चुनावी इतिहास

दतिया सीट पर 2008 से 2018 तक भाजपा ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। हर चुनाव के साथ कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ता गया। 2018 में मुकाबला बेहद कड़ा रहा। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का 15 साल पुराना सिलसिला तोड़ दिया। कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सात हजार पांच सौ से ज्यादा वोटों से हराया था। इस उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आई किन्नर संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।




क्यों हुए इन सीटों पर उपचुनाव?

बिहार की बांकीपुर सीट
बांकीपुर सीट पर उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनके राज्यसभा चले जाने से यह सीट खाली हो गई थी।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट
दतिया में उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई।

गुजरात की मांजलपुर सीट
मांजलपुर सीट पर उपचुनाव भाजपा के आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हुआ। लंबी बीमारी के बाद 2 जून को उनका निधन हो गया था।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories