Breast cancer से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है ‘जागरूकता और समय पर जांच’ रायपुर में आयोजित Pinkathon कार्यक्रम

रायपुर। Breast cancer के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रायपुर में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। Pinkathon नाम से हुए इस इवेंट में 1000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। सर्जन वीक के मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल द्वारा आयोजित इस दौड़ में डॉक्टर, छात्र, नर्स, breast cancer से ठीक हो चुकी महिलाएं और आम लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक चौधरी (अधिष्ठाता, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय) ने कहा, ”स्तन कैंसर के विरुद्ध सबसे powerful हथियार जागरूकता और समय पर जांच है। ऐसे अभियान जनस्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।’


कार्यक्रम की मुख्य आयोजक और वरिष्ठ ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ. मंजू सिंह ने कहा ‘एक ब्रेस्ट कैंसर सर्जन के रूप में मैं प्रतिदिन ऐसी महिलाओं से मिलती हूं जिनके जीवन में स्तन कैंसर केवल एक बीमारी नहीं बल्कि एक भावनात्मक संघर्ष बनकर आता है। कई बार मरीज केवल इसलिए देर से अस्पताल पहुंचती हैं क्योंकि उन्हें बीमारी की जानकारी नहीं होती, वे डर जाती हैं, या समाज क्या कहेगा इसकी चिंता करती हैं। एक चिकित्सक के रूप में सबसे अधिक पीड़ा तब होती है जब हमें यह महसूस होता है कि यदि मरीज कुछ महीने पहले आ जाती तो उसका उपचार और अधिक सरल तथा प्रभावी हो सकता था। Breast cancer से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है – जागरूकता और समय पर जांच।’

डॉ. मंजू सिंह ने आगे कहा, ‘Pinkathon का मकसद सिर्फ दौड़ नहीं है। हम चाहते हैं कि हर महिला breast cancer से डरे नहीं, बल्कि इसके बारे में जागरूक रहे। समय पर खुद जांच करें और डॉक्टर से सलाह लें।’

कार्यक्रम के दौरान सभी ने गुलाबी टी-शर्ट पहनी थी। दौड़ के बाद जुम्बा सेशन हुआ। Breast cancer पर नुक्कड़ नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। इस कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने breast cancer जागरूकता का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का फैसला किया।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories