छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अजमल कसाब संगठन ने किया मेल

June 10, 2025 2:26 PM
Chhattisgarh High Court decision

रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब संगठन की ओर से एक मेल के जरिए ये धमकी दी गई। धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली। लेकिन, वहां कुछ नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने बिलासपुर जिले के चकरभाटा थाना में FIR दर्ज की है। Bomb in High Court

दरअसल, महीने भर के वेकेशन के बाद सोमवार को हाईकोर्ट का कामकाज शुरू हुआ। इस दौरान कामकाज सुचारू रूप से चल रहा था, इसी बीच एक मेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने का मेल आया। abdia@outlook.com की इस ईमेल आईडी से हाईकोर्ट को मेल किया गया था। इस मेल में अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक ‘पवित्र मिशन’ बताया गया है।

इस मेल के बाद कोर्ट में डर का महौल बन गया। देहाईकोर्ट के प्रोटोकाल अफसर ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अफसरों को दी। धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग्स और बम डिटेक्शन डिवाइस के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन परिसर में कुछ नहीं मिला। ईमेल आईडी में ‘अमोनियम सल्फर आधारित IED’ कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories