एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी, रियाद में आपात लैंडिंग

Bomb threat on Air India plane

नई दिल्‍ली। बर्मिंघम से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान AI114 में बम की धमकी मिलने के बाद सऊदी अरब के रियाद में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। धमकी की जानकारी मिलते ही विमान को रियाद की ओर डायवर्ट किया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और सुरक्षा जांच की गई। यात्रियों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई। इस विमान ने 21 जून को दिल्‍ली के लिए उड़ान भरी थी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यह बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान था और धमकी एक टॉयलेट में मिले कागज पर लिखी थी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। एयर इंडिया ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है। विमान को रविवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now