22 हजार करोड़ के लोन सेटलमेंट पर सुभाष चंद्रा और मुकेश अंबानी में जमकर रार

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में 22 हजार करोड़ के लोन सेटलमेंट के मामले को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव फैलाने के आरोप लगाए हैं। डॉ. चंद्रा ने शुक्रवार (28 अगस्त) को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की। उनके नेटवर्क ने Zee को लेकर गलत अफवाहें फैलाईं।।
Zee के फाउंडर डॉ. चंद्रा ने कहा है कि उनकी जिंदगी एक खुली किताब है। वो फिर उठ खड़े होंगे।डॉ. चंद्रा ने आरोप लगाया कि Network18 और CNBC के जरिए उनके बारे में गलत बातें प्रचारित की गईं। उन्होंने कहा, “मैंने मुकेश अंबानी से सीधे इस मामले में दखल देने और कथित प्रोपेगेंडा रोकने की अपील की थी। इस संबंध में अंबानी को फोन भी किया था। उनकी तरफ से जवाब नहीं आने के बाद चिट्ठी भी लिखी गई। सुभाष चंद्रा के बयान के बाद, अंबानी परिवार की ओर से इस संबंध में स्पष्ट किया जा चुका है कि ये आरोप सच नहीं हैं और पूरी तरह निराधार हैं। गौरतलब है कि रिलायंस द्वारा 2020 में जीन्यूज के अधिग्रहण की खबरें आ रही थी।

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन ने एक बार फिर साफ किया कि उन्होंने एक भी रुपये का कर्ज नहीं लिया है। वो सिर्फ पर्सनल गारंटर बने थे।मेरे खिलाफ बनाया गया माहौलडॉ. चंद्रा ने आरोप लगाया कि मुकेश अंबानी की ओर से Zee को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश की गई। इस पूरे घटनाक्रम में उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई।

डॉ. चंद्रा ने दावा किया कि Zee के शेयरों में गिरावट के पीछे भी अंबानी के नेटवर्क की भूमिका रही है।धीरूभाई अंबानी से काफी कुछ सीखाडॉ. चंद्रा ने मुकेश अंबानी के पिता और रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धीरूभाई अंबानी एक सुलझे हुए व्यक्ति थे और उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। डॉ. चंद्रा ने मुकेश अंबानी को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है, जबकि आपके पास बहुत कुछ खोने के लिए है।

डॉ. चंद्रा ने अपने मामले में सरकार से किसी तरह की मदद मांगने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कुछ राजनीतिक लोगों ने भी कथित तौर पर गलत बातों को आगे बढ़ाया। डॉ. चंद्रा ने कांग्रेस के एक सांसद का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने भी झूठ को आगे बढ़ाया। जाहिर तौर पर उन्हें अपनी राजनीति चलानी है।

डॉ. चंद्रा ने मुकेश अंबानी से अपील करते हुए कहा कि वे इस तरह की कथित गतिविधियों को रोकें। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि मुझे अंबानी को आगे बढ़ता देख खुशी होगी, लेकिन भारत में इस तरह का गेम नहीं खेला जाना चाहिए।” डॉ. चंद्रा ने कहा कि मुकेश जी, प्लीज प्रोपेगेंडा ना करें। अपने लोगों को रोकिए।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now