शेयर बाजार में ब्‍लड बाथ : 85 लाख करोड़ रुपये डूबे, आईटी सेक्‍टर औंधे मुंह गिरा


नई दिल्‍ली। शेयर बाजार में शुक्रवार (28 फरवरी) को गिरावट से चारो तरफ हाहाकार दिखाई दिया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1414.33 अंक (1.90%) और निफ्टी में 420.35 अंक (1.86%) गिरकर बंद हुआ।

निफ्टी के सभी प्रमुख सेक्‍टरों में आधे फीसदी से 4 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 4.15 फीसदी की गिरावट निफ्टी आईटी में दर्ज हुई।

पांच महीने से जारी गिरावट में अब तक 85 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। शुक्रवार को बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 7.5 लाख करोड़ रुपए घट गई।

सुबह 10 बजे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल 385 लाख करोड़ रुपये रहा गया। 27 फरवरी को यह लगभग 393 लाख करोड़ रुपए था।

सबसे ज्‍यादा गिरावट आईटी सेक्‍टर में
बाजार बंद होने पर सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी में 4.18%, पीएसयू बैंक में 2.83%, ऑटो में 3.92%, मीडिया में 3.48% में दर्ज हुई।

सबसे लंबी मासिक गिरावट
मौजूदा गिरावट सबसे लंबी मासिक गिरावट में दर्ज हुई है। शेयर बाजार के इतिहास को देखें तो निफ्टी में चार या उससे ज्यादा महीनों तक गिरावट सिर्फ छह बार ही हुई है। सबसे लंबी गिरावट सितंबर 1994 से अप्रैल 1995 के बीच देखी गई थी। तब निफ्टी लगातार आठ महीनों तक गिरा और 31.4% तक गिरावट दर्ज की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now