रायपुर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, सीएम साय और किरण देव की मौजूदगी में संगठन-सरकार के एजेंडे पर मंथन

BJP Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों (BJP Chhattisgarh) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय समेत पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ सरकार की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार प्रदेशभर में चल रहे संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक लिया गया और आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न अभियानों की रूपरेखा पर मंथन किया गया।

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जिला स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों के बाद आयोजित इस बैठक को भाजपा की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मिले फीडबैक के आधार पर आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories