बिहार में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज

नई दिल्ली | बिहार में शिक्षक भर्ती TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। शुक्रवार को सैकड़ों TRE-4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला। अभ्यर्थी TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थे और BPSC की नई नियमावली का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। जब वे बाकरगंज पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

अभ्यर्थी नहीं माने तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए। कई को पुलिस ने गिरफ्तार कर वैन में बंद कर लिया।अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। वे कहते हैं कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी कर रही है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदर्शन छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में हुआ।

BPSC की नई नियमावली पर नाराजगी

अभ्यर्थियों का आरोप है कि नई नियमावली से उन्हें नुकसान हो रहा है। वे ‘TRE 4 विज्ञापन जारी करो’ और ‘नियमावली वापस लो’ के नारे लगा रहे थे।प्रदर्शन के कारण पटना के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। जेपी गोलंबर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

नए शिक्षा मंत्री के लिए चुनौती

एक दिन पहले ही बिहार कैबिनेट का विस्तार हुआ था और मिथिलेश तिवारी नए शिक्षा मंत्री बने हैं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द विज्ञापन नहीं जारी किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now