भारतमाला घोटाला : जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकाने पर ED रेड खत्म, 15 घंटे चली कार्रवाई; चांदी, कैश और दस्तावेज बरामद

Bharatmala Scam

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला परियोजना घोटाले (Bharatmala scam) की जांच में अभनपुर स्थित जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकाने पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई देर शाम खत्म हो गई। यह छापेमारी करीब 15 घंटे तक चली, जिसमें टीम ने घर और संबंधित परिसरों में दस्तावेजों की गहन जांच की।

जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान करीब 90 लाख रुपये मूल्य की चांदी, नकदी, जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज और कुछ सोना बरामद किया गया है। जब्त सामग्री को ED ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान परिवार के सदस्यों और अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी, जिसके चलते पूरे समय अभनपुर पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

बताया जा रहा है कि भारतमाला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर ED यह कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी को संदेह है कि कुछ लोगों को नियम विरुद्ध तरीके से करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचाया गया।

इसी मामले में सोमवार सुबह धमतरी जिले के कुरूद में विधायक अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर भी ED ने दबिश दी थी। हालांकि, देर रात तक ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। माना जा रहा है कि जब्त दस्तावेजों और संपत्ति के आधार पर आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: भारतमाला घोटाला: ED ने BJP विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदार समेत कई ठिकानों पर छापे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories