नहीं सस्ते होंगे लोन, त्यौहारी सीजन में बड़ी राहत नहीं

October 1, 2025 9:48 PM
bank Loans

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

आरबीआई से त्योहारी सीजन में बड़े गिफ्ट का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदें टूटी हैं। केंद्रीय बैंक ने 1 अक्टूबर को रेपो रेट में कमी नहीं की। इससे फिलहाल होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सस्ते नहीं होंगे। हालांकि जीएसटी के रेट्स घटने से कार की कीमतें कम हुई हैं। फ्लैट्स की कीमतों में भी कमी आने का अनुमान है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 29 सितंबर को शुरू हुई थी। तीन दिवसीय इस बैठक के नतीजों का ऐलान आरबीआई गवर्नर ने 1 अक्टूबर को किया। यह लगातार दसरी बार है जब आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक की है।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 29 सितंबर को शुरू हुई थी। तीन दिवसीय इस बैठक के नतीजों का ऐलान आरबीआई गवर्नर ने 1 अक्टूबर को किया। यह लगातार दूसरी बार है जब आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं किया है।

अगस्त में भी आरबीआई ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया था। हालांकि, इस साल आरबीआई रेपो रेट में एक फीसदी यानी 100 बेसिस प्वाइंट्स की कमी कर चुका है।

यह भी देखें: मोदी के बचत उत्सव से शेयर बाजार की बेरुखी क्यों?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now