उपचुनाव : चार राज्‍यों की पांच विस सीटों पर मतदान, नतीजे 23 जून को

June 19, 2025 8:28 PM
Assembly By Election

द लेंस डेस्‍क। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए। गुजरात की दो सीटों, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब की एक-एक सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 जून को घोषित होंगे।

गुजरात और पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। केरल में कांग्रेस और लेफ्ट एक-दूसरे के खिलाफ हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में दोनों का गठबंधन है।

क्‍यों हो रहे उपचुनाव

गुजरात: कडी सीट पर भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी का फरवरी 2025 में निधन हुआ था। विसावदर सीट पर आप विधायक भूपेंद्रभाई भायानी ने दिसंबर 2023 में इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी। आप ने गोपाल इटालिया और भाजपा ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब: लुधियाना पश्चिम सीट पर आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी 2025 में निधन हो गया था। आप ने संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने भारत भूषण आशु और भाजपा ने जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है। कुल 14 उम्मीदवार हैं।

पश्चिम बंगाल: कालीगंज सीट पर टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद का फरवरी 2025 में हार्ट अटैक से निधन हुआ था। टीएमसी ने उनकी बेटी अलीफा अहमद, भाजपा ने आशीष घोष और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने काबिल उद्दीन शेख को उम्मीदवार बनाया है।

केरल: नीलांबुर सीट पर एलडीएफ समर्थित स्वतंत्र विधायक पी.वी. अनवर ने जनवरी 2025 में इस्तीफा देकर टीएमसी जॉइन कर ली थी। टीएमसी ने अनवर, कांग्रेस ने आर्यदान शौकत, सीपीआई(एम) ने एम. स्वराज और भाजपा ने माइकल जॉर्ज को उतारा है।

फिलहाल क्‍या है स्थिति

  • गुजरात : भाजपा (161 सीटें), सीएम भूपेंद्र पटेल।
  • पंजाब : आप (91 सीटें), सीएम भगवंत मान।
  • पश्चिम बंगाल : टीएमसी (215 सीटें), सीएम ममता बनर्जी।
  • केरल : एलडीएफ (98 सीटें), सीएम पिनाराई विजयन।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now