मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 महिला सहित 4 माओवादियों के मारे जाने की खबर

June 14, 2025 10:27 PM
Anti Naxal Operation

Anti Naxal Operation

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। लांजी इलाके में पुलिस और हॉक फोर्स की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ ह़ुई है। बालाघाट में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ शनिवार दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल जंगल में हुई है।

बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन मारे गए नक्सलियों की संख्या को लेकर कहा कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पूरी डिटेल दी जा सकेगी। नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत यह ऑपरेशन चलाए जा रहें हैं।  

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से बालाघाट के लांजी के जंगलों में नक्सली गतिविधियां बढ़ने की सूचना मिल रही थी। छत्तीसगढ़ के बस्तर और गरियाबंद इलाके में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तेज होने के बाद यह खबर मिल रही थी कि नक्सली भागकर लांजी के अपने सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच रहें हैं। इलाके में लगातार बढ़ती नक्सल गतिविधियों के बीच बालाघाट फोर्स ने शनिवार को ऑपरेशन लॉन्च किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now