जयपुर एयरपोर्ट पर Air India की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल, पूर्व डिप्टी सीएम रंधावा सहित 135 यात्रियों की जान सांसत में

Air India flight landing fail

नेशनल ब्यूरो । नई दिल्ली

जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा। दिल्ली से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 ने लैंडिंग के दौरान अचानक दिशा बदल ली। विमान ने रनवे को छू लिया था, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग न होते देखकर पायलट ने उसे तुरंत दोबारा हवा में उड़ा दिया।

जानकारी के मुताबिक, इस विमान में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। रंधावा वर्तमान में गुरदासपुर से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त यू के साथ विमान में कुल 135 यात्री मौजूद थे। लैंडिंग के इस विफल प्रयास के बाद जहाज़ 10-15 मिनट तक हवा में ही चक्कर काटता रहा, यात्रियों की सांसें अटकी रहीं लोग दहशत में रहे।

पायलट का गो-अराउंड का अचानक फैसला

दोपहर करीब 1:05 बजे जब विमान लैंड करने वाला था, तब स्थिति बिगड़ते देख पायलट ने जोखिम न लेकर ‘गो-अराउंड’ का विकल्प चुना। इसके तहत जब पायलट को लगता है कि रनवे पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं है या विमान का संतुलन सही नहीं है, तो विमान को दोबारा हवा में उठा लिया जाता है।

फिर दोबारा हुई लैंडिंग

विमान ने जयपुर के आसमान में गोल चक्कर लगाया और लगभग 10 मिनट बाद फिर से लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। दोपहर करीब 1:20 बजे विमान रनवे पर सुरक्षित तरीके से दोबारा उतरा। एयरपोर्ट पर मौजूद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने रंधावा का स्वागत किया और सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now