छत्तीसगढ़ में म्यूल अकाउंट्स धारकों पर कार्रवाई, 100 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपए होल्ड

रायपुर। रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत म्यूल अकाउंट धारकों पर बड़ी कार्रवाई की है। 101 म्यूल अकाउंट धारकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ने 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही आरोपियों के खाते में जमा 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम को होल्ड किया गया है। लगभग 200 पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर कार्रवाई की गई है।

पहले जानिए क्या है म्यूल अकाउंट

म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका ठग ठगी से कमाई गई रकम को छुपाने के लिए या ट्रांसफर करने के लिए उपयोग करते हैं। अगर अपराधी अपने व्यक्तिगत खातों का उपयोग करते हैं, तो KYC प्रक्रियाओं की वजह से उनकी पहचान हो सकती है वो आसानी से पकड़े जा सकते हैं। इसकी वजह से ठग किसी तीसरे व्यक्ति को कमीशन का लालच देकर उसका अकाउंट खुलवाते हैं। ठगी किए गए पैसों को म्यूल खाता धारक के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है, लेकिन इस बात का पता खाता धारक को नहीं होता है।

1100 से ज्यादा म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ जांच

साइबर क्राइम पोर्टल में 1100 से ज्यादा म्यूल बैंक अकाउंट की शिकायत दर्ज हुई थी। रायपुर रेंज के थाना टिकरापारा, सिविल लाइन, गंज, कोतवाली, आजाद चौक में म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज है। इसके बाद से रायपुर रेंज साइबर थाना म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इन शिकायतों में एक ही व्यक्ति के एक से अधिक बैंक अकाउंट और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाया गया, इसके साथ ही अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट और गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में खातों का उपयोग किया गया है।

अब तक 200 लोगों की गिरफ्तारी

रायपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी 100 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में म्यूल बैंक अकाउंट धारक, संवर्धक, ब्रोकर और ठगी करने वाले आरोपी शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई 1.57 करोड रुपए की ठगी से जुड़ी हुई है। इसमें से आरोपियों के खातों से पुलिस ने 1.06 करोड रुपए होल्ड कराया है।

30 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की 20 टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने अलग– अलग इलाकों में रेड मारकर 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस का कहना है कि इस रकम को पीड़ितों को लौटाए जाने की प्रक्रिया की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के अलग–अलग राज्यों के थानों से 930 साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज हैं। कुछ गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या, बलवा, जुआ और NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं।

5 थानों में दर्ज हुआ है मामला

केस 1.आजाद चौक थाना: 21 म्यूज बैंक अकाउंट के खिलाफ जांच

केस 2.गंज थाना : 41 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ जांच

केस 3. टिकरापारा थाना : 54 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ जांच

केस 4. सिटी कोतवाली : 41 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ जांच

केस 5. सिविल लाइन थाना : 128 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ जांच

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories