DUSU चुनाव में ABVP का परचम, अध्‍यक्ष सहित तीन पदों पर कब्‍जा, उपध्‍यक्ष NSUI का

DUSU elections

नई दिल्‍ली। DUSU elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने जीत का परचम लहरा दिया है। अध्‍यक्ष सहित चार में तीन पदों पर ABVP के छात्र उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर NSUI के कैंडीडेट ने उपध्‍यक्ष पद पर जीत हासिल की।

DUSU अध्यक्ष पद पर जीते आर्यन मान

अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जोसलिन नंदिता चौधरी को शिकस्त दी। सचिव पद पर कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष का पद NSUI के राहुल झांसला की झोली में गया है।

DUSU उपाध्यक्ष पद पर जीते राहुल झांसला

डूसू चुनाव 2025 में कुल 1,53,100 पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 39.36% रहा। इस बार कुल 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच ही था।

फाइनल रिजल्ट

  • अध्यक्ष पद पर आर्यन मान 16196 वोटों से जीते।
  • उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला यादव 8792 वोटों से जीते।
  • Secretary पद पर ABVP के कुणाल चौधरी 7662 वोटो से जीते।
  • Joint Secretary पद पर ABVP की दीपिका झा 4445 वोटों से जीती।

EVM पर नीली स्‍याही को लेकर हुआ था हंगामा

इससे पहले गुरुवार को मतदान के दौरान एनएसयूआई ने ईवीएम पर नीली को हंगामा भी किया था। एनएसयूआई ने चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगाया और वोटों में धांधली की आशंका जताई थी। विरोध बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने या तो ईवीएम बदल दी और स्याही को साफ कर दिया। डूसू चुनाव समिति ने इसे छात्रों की गलती बताया था।

किरोड़ीमल कॉलेज और हंसराज कॉलेज के कुछ बूथों पर ईवीएम में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान के नाम के सामने नीली स्याही लगी पाई गई। इसकी खबर मिलते ही एनएसयूआई की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी जोसलीन चौधरी हंसराज कॉलेज पहुंचीं और इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान वह रोने भी लगीं।

कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना चुनाव कार्यालय को दी। किरोड़ीमल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश खट्टर ने बताया कि संभवतः शुरुआती मतदाताओं ने वोटिंग के दौरान ऐसा किया होगा।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की है। कई कॉलेजों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। उनका कहना है कि स्याही जानबूझकर लगाई गई ताकि वोटरों को प्रभावित किया जा सके।

दूसरी ओर एबीवीपी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना था कि एनएसयूआई हार के डर से निराधार आरोप लगा रही है। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि स्याही से जुड़े मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली जाए, इससे एनएसयूआई के दावों की सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि जैसे कांग्रेस हार का दोष ईवीएम पर डालती है, वही रणनीति एनएसयूआई अपना रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now