राहुल गांधी की पीएम मोदी को नई चुनौती, कहा – ‘मुझसे बहस के बाद मोदी पीएम नहीं रह पाएंगे’

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर आमने-सामने बहस की चुनौती दी है। शुक्रवार को दिए बयान में उन्होंने दावा किया कि अगर मोदी उनके साथ सीधे बहस करते हैं, तो बहस के बाद वे प्रधानमंत्री पद पर नहीं रह पाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि वे लंबे भाषणों वाली बहस नहीं चाहते। वे ऐसी आमने-सामने की चर्चा चाहते हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा सकें और जवाब दे सकें। उन्होंने दावा किया, “मैं गारंटी देता हूं कि मेरे साथ वन-ऑन-वन बहस के बाद प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।”

संसद में नहीं मिलता मौका

राहुल ने आरोप लगाया कि संसद में उन्हें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने का मौका नहीं दिया जाता। कृषि कानून, वोट चोरी, चीन से जुड़े मुद्दे, जनरल नरवणे की किताब और अन्य विषयों पर उनका माइक बंद कर दिया जाता है। इसलिए वे संसद के बाहर खुली बहस चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी पसंद का कोई भी व्यक्ति जज बना सकती है।

यह पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी की सातवीं चुनौती है। इससे पहले भी वे कई बार प्रधानमंत्री को बहस के लिए आमंत्रित कर चुके हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में फिर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस इसे मोदी सरकार की जवाबदेही तय करने की कोशिश बता रही है, जबकि भाजपा की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राहुल गांधी का यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे विपक्ष की आक्रामक रणनीति बता रहे हैं, तो कुछ इसे पुरानी चुनौती की पुनरावृत्ति मान रहे हैं। देखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा इस चुनौती पर कोई जवाब देती है या नहीं। फिलहाल राहुल गांधी की यह बात सियासी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now