लेंस डेस्क । छत्तीसगढ़ में विश्व नदी सप्ताह (27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026) मनाया जा रहा है। नदी घाटी मोर्चा-इंडिया, एपीएमडीडी और जनप्रयास (आरसीआईसीआर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सप्ताह का विषय है – नदी चेतना, नदी स्वास्थ्य और हमारी जिम्मेदारी। 2005 से मनाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नदियों को सिर्फ जलधारा नहीं, बल्कि जीवित तंत्र के रूप में देखने और जलवायु परिवर्तन से पैदा हो रही बाढ़, सूखा व आजीविका संकट जैसी चुनौतियों से निपटने की दिशा में जागरूकता फैलाना है।
इस दौरान 28 सितंबर को रायपुर के आशीर्वाद भवन, बायरन बाजार में मुख्य संगोष्ठी आयोजित की गई है। विषय है “छत्तीसगढ़ में नदी तंत्र: वर्तमान चुनौतियां और भविष्य की राहें”। सप्ताह भर विभिन्न स्थानों पर वेबिनार, नदी तट संरक्षण चर्चा, स्वच्छता अभियान और महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। आयोजकों ने सभी नदी प्रेमियों से सहयोग और भागीदारी की अपील की है।
छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा विश्व नदी सप्ताह
By लेंस न्यूज
🗓️ Published: October 2, 2026 2:44 pm











