राहुल गांधी आज बालाघाट दौरे पर, मृत बच्चों के परिवारों से मिलेंगे

Rahul Gandhi

बालाघाट। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (गुरुवार) मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के दौरे पर हैं। वह जगला गांव जाकर कुपोषण और मलेरिया से मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। बालाघाट में कुपोषण और मलेरिया से अब तक 32 बच्चों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी इन परिवारों से मिलकर जमीनी हालात समझेंगे।

दौरे का कार्यक्रम

राहुल गांधी सुबह 10 बजे दिल्ली से गोंदिया के लिए रवाना हुए। 11:45 बजे गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से जगला गांव के लिए निकले। वह करीब 2:15 बजे गांव पहुंचेंगे और वहां लगभग 45 मिनट रुकेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। यह राहुल गांधी का 13 दिनों में मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले 19 सितंबर को वह इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

राहुल गांधी का आरोप

दौरे से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी और कुपोषण से मौतें हो गईं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रही। सरकार सोती रही। मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो राज्य की जमीनी हालत भी देखिए।”

मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी परिवारों से मिलकर जानेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी परिवारों तक क्यों नहीं पहुंचा। बच्चों को पोषण आहार, मच्छरदानी और टीकाकरण जैसी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पाईं। राहुल गांधी के दौरे से बालाघाट में बच्चों की मौतों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories