SBI समेत सभी बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी

लेंस डेस्क। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक गजट नोटिफिकेशन में दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय ने SBI समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। PIB फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में बैंकों में सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग अभी चर्चा के चरण में है। लोगों से अपील है कि वे ऐसे फर्जी दस्तावेजों पर ध्यान न दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now