तीज मना कर लौटी महिला की चरित्र संदेह पर पति ने मारा, फिर बीमार बताकर अस्पताल ले गया पति; पोस्टमॉर्टम से खुलासा

Teej

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चरित्र पर शक के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मायके से तीज (Teej) मनाकर लौटी महिला के साथ उसके पति ने पहले मारपीट की और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिलने पर धमधा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया।

इस दौरान महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में महिला की मौत सामान्य कारणों से नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आया।

मामला धमधा थाना क्षेत्र के अगर गांव का है। पुलिस ने आरोपी पति त्रिलोक खांडे (26) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अन्नू खांडे (24) जामुल थाना क्षेत्र के टेकापार गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2019 में उसकी शादी त्रिलोक खांडे से हुई थी। दोनों की करीब पांच साल की बेटी भी है।

कई दिनों से चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में  पता चला कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। करीब छह महीने पहले विवाद के बाद अन्नू ने पति के खिलाफ जामुल थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और राजीनामा व शपथ पत्र के बाद अन्नू वापस ससुराल चली गई थी।

हाल ही में अन्नू तीज मनाने अपने मायके गई थी। त्योहार के बाद वह ससुराल लौटी थी।

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि त्रिलोक ने खाट पर बैठी अन्नू के साथ मारपीट की और उसके सिर पर हाथ-मुक्के से वार किए। इसके बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories