डूसू चुनाव में उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा अध्यक्ष पद पर आगे

नई दिल्ली -दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 (DUSU Elections)की वोटिंग शुक्रवार को पूरी हो गई थी। शनिवार 19 सितंबर 2026 को उत्तर परिसर के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में चार केंद्रीय पदों — अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव — की वोट गिनती चल रही है।इस बार 52 मॉर्निंग और इवनिंग कॉलेजों में कुल मतदान प्रतिशत 40.46 रहा। 1,51,519 छात्रों में से 61,312 छात्रों ने वोट डाले। कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे।
ताजा रुझान (तीसरे राउंड के बाद)

अध्यक्ष पद

विजय शंकर मीणा (NSUI) — 3,571 वोट (आगे)
यश डबास (ABVP) — 3,130 वोट
शुरुआती रुझानों में यश डबास आगे थे, लेकिन बाद के राउंड में NSUI के विजय शंकर मीणा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

उपाध्यक्ष पद

दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) — 4,264 वोट (आगे)
इशू मौर्य (ABVP) — 2,389 वोट
वीर चतरथ (NSUI) — 664 वोट

सचिव पद
रिया छावड़ी (ABVP) — 2,805 वोट (आगे)
नम्रता चौधरी (NSUI) — 2,332 वोट

संयुक्त सचिव पद

विशेष यादव (निर्दलीय) — 2,598 वोट (आगे)
लक्ष्य राज सिंह (ABVP) — 2,199 वोट
गोपाल चौधरी (NSUI) — 1,958 वोट

अन्य महत्वपूर्ण बातें

ABVP और NSUI के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने नतीजे आने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस पर रोक लगा दी है। काउंटिंग स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य ने छात्रों के समर्थन का दावा किया है।

डूसू चुनाव के 10 राउंड की काउंटिंग के बाद के बाद अध्यक्ष पद पर NSUI आगे निकल गई है। उपाध्यक्ष पद पर NSUI के ही बागी निर्दलीय लगातार आगे चल रहे हैं। सेक्रेटरी पद पर अभाविप आगे चल रही है। जबकि संयुक्त सचिव पद पर लंबे समय तक आगे रहे समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव अब पीछे हो गए है। संयुक्त सचिव पद पर भी एनएसयूआई आगे निकल गई है।

DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 अध्यक्ष

  • विजय शंकर मीणा (NSUI): 11,976 वोट
  • ​यश डबास (ABVP): 10,670 वोट
  • ​अनन्या रतूड़ी (AISA/SFI): 2,517 वोट
  • ​स्थिति: विजय शंकर मीणा (NSUI), यश डबास (ABVP) से 1,306 वोटों से आगे हैं।

​ DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 उपाध्यक्ष

  • ​दीपांशु शौकीन (बागी/निर्दलीय): 14,256 वोट
  • ​ईशू मौर्या (ABVP): 7,042 वोट
  • ​वीर छत्र रथ (NSUI): 2,278 वोट
  • ​अक्षत शिखर (AISA/SFI): 1,238 वोट
  • ​स्थिति: दीपांशु शौकीन, ईशू मौर्या (ABVP) से 7,214 वोटों से आगे हैं।

DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 सचिव

  • ​रिया छाबड़ी (ABVP): 9,948 वोट
  • ​नम्रता चौधरी (NSUI): 7,735 वोट
  • ​स्टेजिंग डेस्कियोंग (AISA/SFI): 4,165 वोट
  • ​स्थिति: रिया छाबड़ी (ABVP), नम्रता चौधरी (NSUI) से 2,213 वोटों से आगे हैं.

DUSU चुनाव रिजल्ट 2026 सह-सचिव

  • ​गोपाल चौधरी (NSUI): 8,294 वोट
  • ​विशेष यादव (निर्दलीय/अन्य): 8,126 वोट
  • ​लक्ष्य राज (ABVP): 7,556 वोट
  • ​बी परिजात (AISA/SFI): 2,853 वोट
  • ​स्थिति: गोपाल चौधरी (NSUI), विशेष यादव से 168 वोटों से आगे हैं (तथा लक्ष्य राज – ABVP से 738 वोटों से आगे हैं)।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now