उत्तराखंड भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा प्रवक्ता का कांग्रेस पर हमला, हरीश रावत की गिरफ्तारी और राहुल गांधी से जवाबदेही की मांग

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने भर्ती घोटालों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार का पैसा विदेशों में निवेश किया जा रहा है और कांग्रेस के नेता भर्ती माफिया बनकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। श्रीवास ने उत्तराखंड के भर्ती घोटाले और कर्नाटक में कथित विदेशी निवेश का हवाला देते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा।

BJP प्रवक्ता ने उत्तराखंड में 2016 के कांग्रेस शासनकाल में हुए यूकेएसएसएससी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सुरक्षित ओएमआर शीट निजी एजेंसी को सौंपकर और खाली सीटें भरकर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

उन्होंने ईडी की कार्रवाई का हवाला देते हुए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान नकदी, सोना और महंगी घड़ियां बरामद की गई हैं। श्रीवास ने कहा कि बरामद रकम को पार्टी का चंदा बताया जा रहा है तो जांच एजेंसी को संबंधित बैंक खातों, दानदाताओं और आयकर रिटर्न की जांच करनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के संरक्षण के बिना उनके ओएसडी के स्तर पर इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं था। उन्होंने मामले की पूरी जांच के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी पूछताछ और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब देने को कहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories