लेंस डेस्क। रूस के काबार्डिनो-बालकारिया इलाके में माउंट मिजिरगी पर बड़ा एवलांच हादसा हो गया है। बर्फ के पहाड़ के टूटने से 33 क्लाइम्बर्स चपेट में आ गए। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 क्लाइम्बर्स अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 10 क्लाइम्बर्स खुद सुरक्षित नीचे उतरने में सफल रहे। रेस्क्यू टीम ने 6 अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया है।
हादसे के बाद बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। 50 से ज्यादा इमरजेंसी कर्मी लापता क्लाइम्बर्स की तलाश में जुटे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह हादसा पहाड़ी इलाके में चढ़ाई के दौरान हुआ। आगे की जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।











