जयपुर के आमेर किले में गाइड की हत्या के बाद तनाव, बाजार बंद

लेंस न्यूज़। जयपुर के आमेर किले (Jaipur Amer Fort) के बाहर पर्यटक गाइड मनीष सैनी की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर सड़क जाम कर धरना दिया। निकाय चुनाव से कुछ घंटे पहले हुई इस घटना से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

पर्यटकों को रास्ता बताने के विवाद में जीप ड्राइवर आजम और गाइड मनीष के बीच झगड़ा हुआ। सोमवार को दोनों आमने-सामने आए। कहा-सुनी के दौरान आजम ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद करीब 23 घंटे इलाज के बावजूद मनीष की मौत हो गई।

2 सितंबर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मनीष ने आमेर थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि अगर उस समय कार्रवाई होती तो यह घटना टल सकती थी।

विरोध और मांगें

मनीष की मौत के बाद आमेर इलाके में तनाव बढ़ गया। सैकड़ों लोग सड़क जाम कर धरने पर बैठे। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग ऑन द स्पॉट इंसाफ, आरोपियों के घर पर बुलडोजर और परिवार को एक करोड़ रुपये सहायता की मांग कर रहे हैं। मृतक और आरोपी अलग-अलग समुदाय से होने के कारण मामला सांप्रदायिक रंग लेता दिख रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य की मौजूदगी में बातचीत चल रही है उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन कुछ लोग तत्काल एक्शन की मांग कर विरोध भी कर रहे हैं। आमेर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं और किला भी बंद है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जयपुर ग्रामीण समेत 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव का मतदान होने वाला है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now