4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग, 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

लेंस डेस्क। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव की औपचारिक गजट अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी। संबंधित जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है।

किन सीटों पर होंगे उपचुनाव

तमिलनाडु : मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें (मरागथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली)
पुडुचेरी : थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट (एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद)
पश्चिम बंगाल : रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटें (हुमायूं कबीर और शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद)
असम : नगांव लोकसभा सीट (प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद)

मेघालय की शिलॉन्ग और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

सभी पोलिंग बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। वोटर लिस्ट नामांकन की आखिरी तारीख तक अपडेट की जाएगी। मतदान के दौरान ईपिक कार्ड मुख्य पहचान दस्तावेज रहेगा, साथ ही आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे अन्य दस्तावेज भी मान्य होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now