झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हेमंत सोरेन की हत्या की रची गई थी साजिश

नई दिल्ली। झारखंड(Jharkhand) के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास के बाहर बीजेपी विधायकों का धरना-प्रदर्शन महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की एक साजिश थी।मंत्री ने दावा किया कि जब यह प्रदर्शन चल रहा था, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर मौजूद थे।

उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर सीएम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि अगर ऐसी कोशिश की गई है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कल बाल-बाल बचे। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी, उसी दौरान बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर धरना दिया। मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री का आवास सड़क किनारे है और वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, तो इस तरह का प्रदर्शन गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

जब उनसे पूछा गया कि उनके प्रदर्शन के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी?उन्होंने कहा, “मान लीजिए कोई व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर चला जाता, तो क्या होता? मुख्यमंत्री वहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौजूद थे। अगर कोई अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?”

मंत्री ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने वाले लोगों की पहचान की जाए और यह पता लगाया जाए कि उनके प्रदर्शन के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी।इरफान अंसारी ने कहा कि यदि जांच में यह सामने आता है कि प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्यमंत्री की हत्या या हत्या का प्रयास था, तो बीजेपी विधायकों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

हेमंत सोरेन ने क्या कहा

बता दें कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है। छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार ने छात्रों की अधिकांश मांगें स्वीकार कर ली हैं। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा का भी भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सभी परीक्षाओं की समीक्षा के लिए तैयार हैं। परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now