पीएम मोदी ने नए वीडियो में जनता से क्या करी अपील

नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi)ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह देशवासियों से अपील कर रहे हैं कि 15 अगस्त वाले दिन हर घर पर तिरंगा लहराइये और स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दीजिए। पीएम मोदी ने वीडियो में कहा है, “आइए, 15 अगस्त आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत का संकल्प लें। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए हर घर पर तिरंगा लहराइए।”

पीएम ने दो दिन पहले भी की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 9 अगस्त की रात को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था, ‘हमारा तिरंगा हमारे गर्व और गौरव का प्रतीक है और यह हमें हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देता है।

आइए, हम सभी पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के सामूहिक संकल्प को दोहराएं।’पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस कुछ ज्यादा ही खास रहने वाला है क्योंकि इस साल ‘वंदे मातरम’ की भी 150वीं वर्षगांठ है और यह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान वंदे मातरम को ही समर्पित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now