संसद परिसर में एनडीए और कांग्रेस सांसदों का आमना-सामना, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

Parliament Monsoon Session : संसद परिसर में मंगलवार को एनडीए और कांग्रेस के सांसदों के बीच तीखा प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमने-सामने आ गए। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद मुकेश दलाल के बीच भी मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई।भाजपा सांसदों ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे संसद में चर्चा से भाग रहे हैं। वहीं कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाए। जब प्रियंका गांधी संसद पहुंचीं तो भाजपा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने प्रियंका से पूछा कि राहुल गांधी झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से मिलने क्यों नहीं गए।प्रियंका गांधी मुस्कुराते हुए उनके पास गईं और जवाब दिया, ‘राहुल झारखंड गए हैं और छात्रों से मुलाकात भी कर चुके हैं।’ छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा बना विवाद का केंद्रदिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है।

सरकार ने सोमवार को कहा था कि अमित शाह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी का रुख साफ है कि विपक्ष सिर्फ मंत्री की बात नहीं सुनना चाहता, बल्कि यह जानना चाहता है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया था। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। 13 अगस्त को सत्र समाप्त होने वाला है, लेकिन छात्रों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध के कारण संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। दोनों पक्षों के इस आमने-सामने आने से संसद परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now