By Election Result Live Updates : बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

By Election Result Live Updates : बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भाजपा की पारंपरिक बांकीपुर सीट पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आराम से आगे चल रहे हैं।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर दो राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 2634 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मानी जाती है। उन्होंने लगातार पांच चुनाव जीते थे, लेकिन राज्यसभा चले जाने के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। 30 जुलाई को हुए मतदान में यहां मात्र 34.3 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पहले राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह पर 1184 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतीश पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार भिखाभाई रबारी पर करीब 9877 वोटों की भारी लीड बना ली है। दोनों सीटों पर मतगणना के कई राउंड बाकी हैं और दोपहर तक अंतिम नतीजों के आने की उम्मीद है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories