‘आदिवासी वनवासी नहीं’, रायपुर में होगा राष्ट्रीय परिसंवाद

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर 9 अगस्त को छत्तीसगढ़ में विशेष राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया जाएगा। इस परिसंवाद का मुख्य विषय ‘आदिवासी धर्म कोड एवं आगामी जनगणना’ रहेगा। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक चिंतक, विधि विशेषज्ञ और बुद्धिजीवी भाग लेंगे तथा आदिवासी अधिकारों, धर्म कोड की मान्यता और जनगणना में सही आंकड़ों को दर्ज कराने पर विस्तृत चर्चा होगी।

आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक आदिवासी फैशन शो और लोक नृत्य-गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सर्व आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित यह परिसंवाद आदिवासी समाज की एकता और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा। गौरतलब है कि आदिवासियों के जल जंगल जमीन के अधिकारों की मांग आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ राज्य में तेज हो गई है। आदिवासियों के संघर्ष के मुद्दे लगातार द लेंस दर्शकों और पाठकों तक पहुंचा रहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now