राजधानी में लाखों की ज्वेलरी चोरी,लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में स्थित लक्ष्य ज्वैलर्स में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर फरार हो गए। cg news

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। रविवार को दुकान बंद थी। सोमवार को जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान से बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और कीमती सामान गायब था, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से दुकान की रेकी कर चुके थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। राजधानी में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now