कभी ममता के भरोसेमंद रहे शुभेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बन गए हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष और पार्टी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा कुछ अन्य विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, हालांकि सभी विभागों और मंत्रियों की विस्तृत सूची सरकार की ओर से जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘सोनार बांग्ला’ के नारों के बीच भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समारोह को पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now