लेंस डेस्क। शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के निजी सहायक यानी कि पीए चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और राजनीतिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बांग्लादेश सीमा के रास्ते फरार होने की तैयारी में थे। जांच एजेंसियों को इस हत्या के तार अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका भी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हत्याकांड को सुपारी किलिंग के एंगल से भी देख रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या की पूरी साजिश पहले से रची गई थी और आरोपियों ने चंद्रनाथ रथ की गतिविधियों पर कई दिनों तक नजर रखी थी।
पुलिस अब इस मामले के मास्टरमाइंड और पूरे नेटवर्क की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है और जल्द ही मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या







