राहुल गांधी द्वारा ममता के समर्थन में लगातार ट्वीट से चर्चा का बाजार गर्म

नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi ने पिछले 24 घंटों में कई ट्वीट्स किए हैं जिनमें पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों पर तीखा हमला, तमिलनाडु-केरल में सहयोगी दलों की जीत पर बधाई और लोकतंत्र बचाने की अपील शामिल है। इन ट्वीट्स ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है वहीं इंडिया गठबंधन पर बहस फिर से शुरू हो गई है कि राहुल गठबंधन को पुनः मजबूत बनाना चाहते हैं।

आज राहुल गांधी ने TMC की हार पर खुशी मना रहे कांग्रेसियों के लिए लिखा कि कांग्रेस के कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं। उन्हें यह बात स्पष्ट रूप से समझनी चाहिए – असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने अभियान में उठाया गया एक बड़ा कदम है। छोटी राजनीति को एक तरफ रख दें। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है। यह सबके बारे में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह छोटी-मोटी राजनीति का समय नहीं है, बल्कि पूरे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था बचाने का है।

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में राहुल ने बंगाल और असम में ‘वोट चोरी’ का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने ममता बनर्जी से सहमति जताते हुए उन्होंने इसे BJP का पुराना खेल बताया और मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र तथा लोकसभा 2024 के उदाहरण दिए। इस ट्वीट को लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस इन राज्यों के लोगों की सेवा करती रहेगी।केरल में UDF की बड़ी जीत पर भी राहुल ने खुशी जताई। उन्होंने केरल की क्षमता और प्रतिभा का जिक्र करते हुए UDF सरकार से बड़ी उम्मीदें जताईं और जल्द ही केरल जाने की इच्छा व्यक्त की।राहुल के इन ट्वीट्स ने विपक्षी एकता और चुनाव सुधार की बहस को फिर से गर्म कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now