आबकारी विभाग के 115 करोड़ के ओवरटाइम घोटाले में EOW ने 7 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Overtime Scam

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने आबकारी विभाग (CSMCL) में हुए 115 करोड़ रुपये के ओवरटाइम भुगतान घोटाले (Overtime Scam) में बड़ी कार्रवाई करते हुए आज, 4 मई को 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अलग-अलग मैन पॉवर कंपनियों के डायरेक्टर CA नीरज कुमार चौधरी, अजय लोहिया, अजीत दरंदले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, राजीव द्विवेदी और प्रतिनिधि सत्य प्रकाश शामिल हैं।

सभी आरोपियों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी अब इनसे फर्जी बिलिंग और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को लेकर गहन पूछताछ करेगी।

ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया। इस पूरे नेटवर्क में मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के संचालक और उनके प्रतिनिधि शामिल पाए गए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार इस घोटाले की रकम का उपयोग कमीशन के रूप में आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और बिचौलियों तक पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि यह ओवरटाइम घोटाला 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से अलग है, हालांकि दोनों मामलों का संबंध आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। EOW अब इस मामले में वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: विधायक संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनाई गईं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories