ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले की TUCI ने की निंदा

TUCI

नई दिल्ली। ईरान पर हालिया हमलों को लेकर देश में राजनीतिक और वैचारिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ इंडिया (TUCI) की केंद्रीय समिति ने बयान जारी कर अमेरिका और इज़राइल की सैन्य कार्रवाई का तीखा विरोध किया है।

संगठन के महासचिव आर. मानसय्या की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईरान पर किए गए हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की जाती है। TUCI ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के खिलाफ कार्रवाई बताया।

TUCI ने भारत सरकार से मांग की है कि वह अमेरिका और इज़राइल के साथ किए गए व्यापारिक एवं सैन्य समझौतों की समीक्षा करते हुए उन्हें तत्काल रद्द करे। संगठन ने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक शांति के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से शांति वार्ता की पहल करनी चाहिए।

संगठन ने आरोप लगाया गया कि अमेरिकी साम्राज्यवाद दुनिया के संसाधनों और बाजारों पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कई देशों में हस्तक्षेप करता रहा है। संगठन ने इराक, अफगानिस्तान, लीबिया, सीरिया, वेनेजुएला और अब ईरान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन देशों में सैन्य कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर की गई।

TUCI की केंद्रीय समिति ने विश्व समुदाय से अपील की कि उत्पीड़ित देशों और युद्ध प्रभावित नागरिकों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिखाई जाए। साथ ही दुनिया भर के मेहनतकश वर्ग, विशेषकर अमेरिका की जनता से युद्ध के विरोध में आवाज उठाने का आह्वान किया गया। संगठन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति, कूटनीति और संवाद के जरिए ही वर्तमान संकट का समाधान संभव है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 13 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now