[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
वंदे मातरम के 150 साल, आज संसद में विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे शुरुआत
छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों पर बवाल के बीच CM साय का बड़ा बयान- जरूरत पड़ी तो संशोधन करेंगे
इंडिगो ने कहा ‘अब तक 610 करोड़ रिफंड 3000+ बैग लौटाए’ पर आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने अब तक नहीं की है कंपनी पर कोई कार्रवाई
विक्रम भट्ट गिरफ्तार, 30 करोड़ की बायोपिक धोखाधड़ी में साली के घर से पकड़े गए मशहूर फिल्ममेकर
अडानी ने 820 करोड़ में प्राइम एयरो का ट्रेनिंग सेंटर खरीदा, कांग्रेस ने कहा यह है उड़ान संकट की वजह
हैदराबाद में जन सम्मेलन, कार्यकर्ताओं ने ठाना ‘फासीवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे’
छत्तीसगढ़ पंजीयन कर्मियों का महाआंदोलन कल, OP चौधरी को खुली चेतावनी
स्मृति मंधाना ने आखिरकार पलाश मुछाल के साथ शादी तोड़ी, सोशल मीडिया पर दोनों ने किया पोस्ट
मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
इंडिगो की आज भी 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने लगाई सख्ती, CEO पर हो सकती है कार्रवाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

चार साल बाद अफगानिस्‍तान में दूूूूूूतावास खोलने पर भारत राजी, दोनों देश के विदेश मंत्रियों में क्‍या बात हुई?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 10, 2025 1:52 PM
Last updated: October 10, 2025 1:52 PM
Share
Indian embassy in Afghanistan
SHARE

लेंस डेस्‍क। चार साल के बाद भारत सरकार अफगानिस्तान में दूतावास फिर से खोलने जा रही है। तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत की सात दिवसीय यात्रा पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

जिसके बाद जयशंकर ने घोषणा करते हुए कहा कि काबुल में मौजूद भारतीय टेक्निकल मिशन को अब पूर्ण दूतावास का दर्जा दिया जाएगा। बता दें कि 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद भारत ने काबुल में अपना दूतावास बंद कर दिया था। इसके बाद, व्यापार, चिकित्सा और मानवीय सहायता के लिए भारत ने एक साल बाद वहां एक छोटा मिशन शुरू किया था, जिसे अब दूतावास का दर्जा मिल गया है।

तालिबान के विदेश मंत्री और उनके दल का भारत में स्वागत करते हुए जयशंकर ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और आपसी दोस्ती को गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

उन्होंने कहा कि भारत, अफगानिस्तान का नजदीकी पड़ोसी और शुभचिंतक होने के नाते, उसके विकास और प्रगति में गहरी दिलचस्पी रखता है। भारत ने स्वास्थ्य, भूकंप जैसी आपदाओं में सहायता और खाद्य सामग्री प्रदान करके अफगान लोगों का हरसंभव समर्थन किया है।

उन्होंने अफगानिस्तान के विकास में भारत की रुचि को दोहराया और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने तालिबान विदेश मंत्री से कहा कि पहलगाम हमले के दौरान दिखाई गई एकजुटता के लिए भारत उनकी सराहना करता है।

इसके जवाब में तालिबान विदेश मंत्री ने भारत का आभार जताया और कहा कि भूकंप के दौरान भारत ने सबसे पहले अफगानिस्तान की मदद की थी। उन्होंने भारत को अफगानिस्तान का करीबी मित्र बताया।

2021 में बंद किया गया था दूतावास

भारत सरकार ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित अपने दूतावास के संचालन को अचानक रोक दिया था जब तालिबान ने वहां पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया। यह कदम तत्कालीन अफगान सरकार के पतन के ठीक बाद उठाया गया था।

क्योंकि सुरक्षा की स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी थी और भारतीय राजनयिकों तथा नागरिकों की जान को खतरा मंडरा रहा था। तालिबान के लड़ाकों ने शहर के संवेदनशील इलाकों को घेर लिया था जिससे दूतावास तक पहुंच पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और परिसर के अंदर फंसे लगभग दो सौ लोगों में घबराहट फैल गई।

भारत ने पहले ही अपने अधिकांश कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया था लेकिन शेष सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दूतावास प्रबंधन को विवश होकर तालिबान से ही सहायता मांगनी पड़ी। 16 अगस्त की मध्यरात्रि में करीब डेढ़ सौ भारतीयों को लेकर एक काफिले को तालिबान के सशस्त्र समूहों ने हवाई अड्डे तक सुरक्षित पहुंचाया जहां से वे एक विशेष सैन्य विमान से गुजरात लौटे।

इस घटना के पीछे मुख्य वजहें तालिबान की भारत विरोधी नीतियां रहीं क्योंकि नई सरकार ने भारत के साथ पुरानी दुश्मनी को आधार बनाया जबकि भारत ने वर्षों तक अफगानिस्तान की पूर्व सरकार का खुला समर्थन किया था। इसके अलावा क्षेत्रीय शत्रु पाकिस्तान की भूमिका ने भी स्थिति को जटिल बनाया क्योंकि उसने तालिबान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इस घटना को हुए चार वर्ष बीत चुके हैं और हाल ही में भारत ने काबुल में अपनी राजनयिक उपस्थिति को पुनः सक्रिय करने की दिशा में कदम उठाए हैं लेकिन उस समय की अराजकता ने द्विपक्षीय संबंधों को लंबे समय के लिए प्रभावित किया।

TAGGED:Amir Khan MuttaqiExternal Affairs Minister S. JaishankarIndian Embassy in AfghanistanTop_News
Previous Article गजा युद्धविराम समझौता : ये है ‘संघर्ष प्रबंधन’, पूर्ण समाधान नहीं, जानें युद्ध विराम की शर्तें कैसे होंगी पूरी?
Next Article Nobel Prize वेनेजुएला की मारिया कोरिना माचाडो को शांति का नोबेल
Lens poster

Popular Posts

इस तंत्र का गणतंत्र होना क्यों बाकी है?

रुचिर गर्ग | क्या आपको पता है कि जिस समय देश भर की ट्रेड यूनियंस…

By रुचिर गर्ग

आदिवासी महिलाओं से 120 करोड़ की ठगी पर नेशनल ट्राइबल कमीशन ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी…

By दानिश अनवर

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रो. खान की गिरफ्तारी का मामला, मल्लिकार्जुन खड़गे का बीजेपी पर हमला

नई दिल्‍ली। ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के बाद गिरफ्तार हुए अशोका…

By Lens News Network

You Might Also Like

bihar katha
लेंस रिपोर्ट

बिहार : जंगल राज का सच चुनावी बिगुल या बदहाल कानूनी व्यवस्था को आईना

By राहुल कुमार गौरव
BLO suicide
देश

SIR ने ली एक और जान, मुरादाबाद में BLO ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो- ‘…बहुत ज्‍यादा है दवाब’

By अरुण पांडेय
Indigo Flight Cancellation
देश

इंडिगो की 1,200 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद DGCA ने साप्ताहिक विश्राम पर प्रतिबंध हटाया

By आवेश तिवारी
देश

राजस्थान में कोचिंग पर नकेल, नया कानून देगा स्टुडेंट्स को राहत

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?