छत्तीसगढ़ के रायपुर में MMI अस्पताल के नर्स की हत्या

Murder

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एनएच एमएमआई अस्पताल की नर्स की हत्या कर दी गई है। नर्स प्रियंका दास (23) की चाकू मारकर हत्या की गई है। मनेंद्रगढ़ की रहने वाली प्रियंका के घर में घुसकर हत्या की गई है। वह एमएमआई के पास ही किराए के मकान में रहती थी। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर मौजूद है। नर्स के सीने पर चोट के निशान हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतका का उसके प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था। पिछले एक महीने से प्रियंका अपनी तीन सहेलियों के साथ किराए के घर में रहती थी। गुरुवार सुबह जब उसकी सहेली नाइट ड्यूटी कर लौटी तो कमरे के भीतर प्रियंका की लाश देखी। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस के हत्या के पीछे प्रेमी से विवाद को एक वजह मान कर जांच कर रही है।

टिकरापारा पुलिस को साढ़े 11 बजे हत्या की सूचना मिली। पुलिस को मौके में लड़की के हाथ के पास से चाकू मिला है। इसे जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: रायपुर के होटल में प्रेमी की हत्या कर नाबालिग प्रेमिका ट्रेन से पहुंच गई बिलासपुर, अगले दिन मां ने थाने में करा दिया सरेंडर

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories