[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
केरल चुनाव में थरूर और लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी की जीत, UDF को बढ़त, NDA का प्रदर्शन बेहतर, LDF पीछे
पाकिस्तान में संस्कृत की पढ़ाई: LUMS यूनिवर्सिटी से निकला पहला बैच, महाभारत और भगवद्गीता भी पढ़ाए जाने की योजना
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त, 15 दिसंबर से संभालेंगे पदभार
Lionel Messi के इवेंट में बवाल, ममता ने बदइंतजामी के लिए मांगी माफी
CCI ने इंडिगो मोनोपॉली की जांच शुरू की, क्या इंडिगो ने गलत फायदा उठाया?
लियोनल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में जोरदार स्वागत, 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का अनावरण
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

यमुना ने पार किया खतरे का निशान, Delhi-NCR जलमग्‍न, पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: September 2, 2025 1:55 PM
Last updated: September 2, 2025 4:31 PM
Share
delhi heavy rain
SHARE

नई दिल्‍ली। Delhi-NCR में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण मंगलवार को यमुना ऊफान के साथ बहने लगी। दिल्‍ली की सड़कें जलमग्‍न हो गईं। पास के गुरुग्राम में एहतियातन स्‍कूल कॉलेज बंद करने पड़े। सड़कों पर पानी होने की वजह से मैट्रो पर दवाब बढ़ गया। मेट्रो खचाखच भरी चल रही हैं। स्‍टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र, जिसमें नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद शामिल हैं, में भारी मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है।

यमुना नदी ने मंगलवार सुबह 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शाम तक नदी का जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, गुरुग्राम में सोमवार को महज चार घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे हीरो होंडा चौक, द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख क्षेत्र पानी में डूब गए।

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज की स्थिति का जायजा लेने के लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता नितीश जैन ने दौरा किया। उन्होंने बताया कि बैराज की कुल क्षमता 9.95 लाख क्यूसेक है और वर्तमान में 2.07 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।

इस पानी के बहाव से दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जो खतरे के निशान को पार कर चुकी है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, और निचले इलाकों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

यातायात और उड़ानों पर प्रभाव

दिल्ली में कई सड़कें जलभराव के कारण बंद हैं या यातायात बेहद धीमा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक सलाह जारी की है, जिसमें कहा गया है कि भारी बारिश के कारण दिल्ली में सड़कों पर यातायात बाधित है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करें, अतिरिक्त समय लेकर चलें और यदि संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की तेज बारिश ने कहर बरपाया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण तबाही मची है, जबकि कई राज्यों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों शिमला, सोलान, सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, उना और मंडी में भारी से अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के छह जिलों देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी—में भी भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 12 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार के 12 जिलों समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, वैशाली, दरभंगा, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के 16 जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, अमेठी, प्रयागराज, सहारनपुर, फरुखाबाद, मेरठ, रामपुर, हापुड़, बिजनौर, खेरी, बहराइच, पीलीभीत और बदायूं में आज तेज बारिश होने की संभावना है।

TAGGED:delhiIMD Weather AlertNCRTop_News
Previous Article aanganbadi strike आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, सरकार को दी चेतावनी
Next Article MP High Court अवैध खनन मामले में BJP विधायक की सिफारिश, नाराज जज ने केस से खुद को किया अलग
Lens poster

Popular Posts

महाकुम्भ से फेमस हुए आईआईटी बाबा गिरफ्तार, गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़े गए

जयपुर। महाकुंभ 2025 में रातों रात सोशल मीडिया स्टार बने आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह…

By पूनम ऋतु सेन

कुत्तों पर फैसला तो ठीक पर तंत्र भी सक्षम हो

सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त के फैसले में बदलाव करते हुए अब आदेश दिया है…

By Editorial Board

ऐसा क्या हुआ की आपस में लड़ गए TMC सांसद ? BJP आईटी सेल के हेड ने उठाया सवाल      

द लेंस डेस्क। तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों कल्याण बनर्जी और कीर्ति आज़ाद के बीच…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

Jaunpur District Women Hospital
देश

इलाज में आड़े आया धर्म, सरकारी डॉक्‍टर पर गर्भवती ने क्‍या लगाया आरोप?

By आवेश तिवारी
India Pakistan News
देश

ऑपरेशन सिंदूर में पाक सेना के 40 अफसर मारे गए, हमारे 5 जनाव शहीद, 3 दिन जो चला वह युद्ध से कम नहीं : भारतीय सेना

By Lens News Network
CWC
देश

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक इस बार चुनावी पटना में

By आवेश तिवारी
pakistani youtube channel ban
दुनिया

भारत का पाकिस्तान पर सख्त रुख, पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और न्यूज़ चैनल बैन, देखें लिस्ट

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?