[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

भारत में मौसम की मार: बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से भारी तबाही

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: August 30, 2025 11:57 AM
Last updated: August 30, 2025 11:57 AM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

India weather update : भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तक प्रकृति के प्रकोप ने कई लोगों की जान ले ली है जबकि कई लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं लेकिन लगातार बारिश चुनौतियां बढ़ा रही है।

खबर में खास
जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन और बाढ़ का कहरहिमाचल प्रदेश: बादल फटने और बाढ़ से नुकसानपंजाब: बाढ़ ने मचाई तबाहीउत्तराखंड: बादल फटने से पांच की मौतउत्तर प्रदेश: 18 जिले बाढ़ की चपेट मेंदिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीबराजस्थान: बारिश और बिजली गिरने से नुकसानछत्तीसगढ़: बस्तर में बाढ़ से तबाही

जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन और बाढ़ का कहर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह हुए भूस्खलन में अब तक सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए बचाव अभियान जारी है। रामबन जिले के राजगढ़ में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं। चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा पिछले पांच दिनों से बंद है क्योंकि 26 अगस्त को भूस्खलन में 34 लोगों की जान चली गई थी। राजौरी में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) भूस्खलन और पत्थर गिरने से बंद हो गया है, जिससे यातायात ठप है।

हिमाचल प्रदेश: बादल फटने और बाढ़ से नुकसान

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम ने कहर बरपाया है। मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटने से नांडी पंचायत में नसेंणी नाला उफान पर आ गया, जिससे कई वाहन बह गए। शिमला के जतोग कैंट में भूस्खलन के कारण सेना की आवासीय इमारतों को खाली कराया गया। मनाली में अचानक आई बाढ़ ने ओल्ड मनाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को नुकसान पहुंचाया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

पंजाब: बाढ़ ने मचाई तबाही

पंजाब के आठ जिलों अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, कपूरथला और होशियारपुर में बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा है। अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग लापता हैं। सतलुज, रावी और घग्गर नदियों का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। फाजिल्का में सतलुज नदी के पुल पर पानी बह रहा है।

प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। सेना, एनडीआरएफ, और पंजाब पुलिस ने मिलकर 7,689 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 20 हेलिकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हैं। रेलवे ने 47 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

उत्तराखंड: बादल फटने से पांच की मौत

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। इन हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश: 18 जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। बारिश और बाढ़ के कारण 774 मकान ढह चुके हैं। वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी हैं।

दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह 205.22 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से थोड़ा ही नीचे है। हथिनी कुंड बैराज से 46,968 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 44,970 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने हालात पर नजर रखी है और सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

राजस्थान: बारिश और बिजली गिरने से नुकसान

राजस्थान में भी बारिश ने कहर बरपाया है। बीकानेर के लूणकरणसर में एक कच्चे मकान की छत गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल है। टोंक में 425 साल पुराने किले की दीवार सरकारी स्कूल पर गिर गई। भीलवाड़ा में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ और एक व्यक्ति घायल हो गया। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, और जयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है।

छत्तीसगढ़: बस्तर में बाढ़ से तबाही

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने 200 से ज्यादा मकान ढहा दिए। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर में 2,196 लोग राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए हैं। 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 से ज्यादा पुल-पुलिए टूट गए हैं। दंतेवाड़ा में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बारसूर में स्टेट हाईवे 5 का पुल टूट गया, जिससे ग्रामीणों को सीढ़ियों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है।

राहत और बचाव कार्य

देशभर में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सूखा राशन, पीने का पानी और दवाइयां वितरित की जा रही हैं। हालांकि लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

TAGGED:india floodindia landslideIndia weather updatejammu kashmir landslideLatest_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article बीजापुर में नक्सलियों ने की एक और शिक्षादूत की हत्या
Next Article पीएम मोदी ने जापानी पीएम इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन में किया सफर, सेमीकंडक्टर प्लांट का किया दौरा
Lens poster

Popular Posts

असम में 18 साल से ऊपर वालों का नहीं बनेगा आधार, एसटी-एससी और चाय बागान मजदूरों को छूट  

गुवाहाटी। असम सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र…

By अरुण पांडेय

लोकतंत्र में माओवाद

विशेष संपादकीय - रुचिर गर्ग छत्तीसगढ़ में बस्तर के अबूझमाड़ से फोर्स की खुशियों के…

By Editorial Board

छत्तीसगढ़ में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई है।…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

Anti Naxal Operation
छत्तीसगढ़

मैनपुर के जंगल में रात में भी मुठभेड़, ओड़िशा स्टेट कमेटी का सचिव भास्कर ढेर, अब तक 8 के शव मिले

By दानिश अनवर
Protest in Assam
आंदोलन की खबर

असम में पावर प्रोजेक्‍ट के लिए 14 सौ परिवार जमीन से बेदखल, ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन तेज

By Lens News Network
Bihar assembly elections
देशबिहार

महागठबंधन की सीटें फाइनल, 143 पर राजद 60 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

By अरुण पांडेय
देश

जातीय जनगणना के पहले कांग्रेस के ओबीसी नेताओं का बड़ा जमावड़ा

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?