किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का कल होगा समापन

Kickboxing

रायपुर। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 16 से 20 जुलाई तक किया जा रहा है। कल इस चैंपियनशिप का समापन होगा।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने स्टेडियम पहुंचे। राजेश मूणत खिलाड़ियों से मिले। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। बच्चों को खेल के प्रति जोड़ना चाहिए, ताकि उनके व्यक्तित्व का बेहतर विकास हो। अच्छे प्रदर्शन कर खिलाड़ी देश का नाम रौशन कर रहे हैं।

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा ने कहा कि स्टेडियम में खेल के दौरान खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनके भोजन और आवास की बेहतर व्यवस्था की गई है। कल होने वाले समापन समारोह में देश भर से आए खिलाड़ियों के साथ ही विशेष अतिथि शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन संतोष कुमार अग्रवाल किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने आज खेल के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनका प्रदर्शन देखा। इस दौरान हरिभूमि और आईएनएच के संपादक हिमांशु द्विवेदी, शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगरनिगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर, प्रवेश जोशी मौजूद थे।

कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि क्वालिफिकेशन मैचेस चल रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियो के बीच मुकाबला चल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories