आरंग में शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल करेंगे ग्रामीण करेंगे बैठक, आगे की बनेगी रणनीति

CG Liquor Shop

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश भर में 67 नई शराब दुकान खोलने जा रही है। इनमें से एक दुकान आरंग ब्लॉक के खौली गांव में खोली जानी है। बुधवार को निविदा डालने व खुलने के अंतिम दिन धरनास्थल पर शासन – प्रशासन को सद्बबुद्धि देने गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। कल गुरुवार को ग्रामीणों की एक बैठक आगे की रणनीति पर बुलाई गई है। इसमें तय किया जाएगा कि धरना जारी रखा जाएगा या नहीं। CG Liquor Shop

ग्राम खौली में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने पर आमादा प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से आमंत्रित निविदा भरने  के अंतिम दिन आज निर्धारित समय तक ग्रामीण फरमान के चलते खौली के एक भी ग्रामीण ने निविदा नहीं डाली। इसके चलते फिलहाल खौली में शराब दुकान खुल पाना संभव नहीं है ।

बता दें कि 8 दिनों से खौली गांव के लोग शराब दुकान खोलने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से गांव का महौल बिगड़ जाएगा। उनका यह भी कहना है कि हमारी मर्जी के बिना शराब दुकान खुलना संभव नही है। यदि शराब दुकान खुली तो हम दुकान वालों को भी मारेंगे और पीने वालों को भी मारेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now