गुजरात हाईकोर्ट में टॉयलेट में बैठकर ऑनलाइन सुनवाई में शामिल हो गया शख्स

Gujrat Hight Court

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

गुजरात हाईकोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक शख्स द्वारा शौचालय से पेश होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वाकया हाईकोर्ट के जस्टिस निर्जर एस देसाई की सुनवाई के दौरान हुआ। जब आरोपी शख्स हाईकोर्ट की कार्रवाई में जुड़ा उस वक्त पर दूसरे पक्ष भी जिनमें एक महिला भी शामिल थी जुड़े हुए थे। गुजरात हाई कोर्ट में पहले भी इस किस्म का वाकया हो चुका है।

बार एंड बेंच ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को साझा किया है। बताया जाता है कि यह घटना 20 जून की है जब जस्टिस निर्जर एस देसाई एक मामले की सुनवाई कर रहे थे।

इस में ‘सरमद बैटरी’ नाम से एक शख्स वीडियो से लाइव था यह वेस्टर्न टॉयलेट पर बैठे गले में ब्लूटूथ ईयरफोन लगाए दिख भी रहा है। वह कुछ दूरी पर फोन रखे हुए देख रहा है। वीडियो में दिख रहे फ्लश से पता चलता है कि वह टॉयलेट सीट पर बैठा है, सुनवाई के दौरान उसने फ्लश भी चलाया।

जानकारी में सामने आया है कि यह शख्स एफआईआर रद्द कराने के लिए दायर की गई एक याचिका में एक प्रतिवादी के रूप में पेश हुआ था।उसने क्रिमिनल केस में शिकायत भी की थी जिसमें दोनों पक्षों में समझौते के बाद अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories