पहले पड़ोसी मुल्क को शांत होना पड़ेगा, तभी हमारी बंदूकें भी शांत होंगी : उमर अब्दुल्ला

Operation Sindoor

नई दिल्‍ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों से व्यापक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी नेताओं ने इसे आतंक के खिलाफ एक निर्णायक कदम बताते हुए समर्थन जताया है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह कार्रवाई सोच-समझकर की गई है और इसका मकसद केवल उन आतंकियों को निशाना बनाना था, जो दशकों से जम्मू-कश्मीर में तबाही मचा रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर वे पहलगाम में हमले नहीं करते तो ये दिन नहीं आता… हमें जवाब देना था। शुरुआत पाकिस्तान ने की, हमने नहीं। हम जंग नहीं चाहते, लेकिन पहले पड़ोसी मुल्क को शांत होना पड़ेगा, तभी हमारी बंदूकें भी शांत होंगी।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संक्षिप्त लेकिन जोशीले अंदाज में “भारत माता की जय” कहकर सेना के साहस को सलाम किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जय हिंद” और “जय हिंद की सेना”।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए लिखा, “मुझे हमारी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। जय हिंद।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और राजद नेताओं ने भी एक सुर में सेना की तारीफ की और ‘जय हिंद’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ जैसे नारों के साथ अपने समर्थन को सार्वजनिक किया।

यह भी देखें : ऑपरेशन सिंदूर : 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में लगे महज 25 मिनट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now