छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियां बिहार में रेड लाइट एरिया से मुक्‍त कराई गईं, करवाते थे अश्लील डांस

March 6, 2025 5:59 PM

पटना। बिहार के रोहतास जिले के नटवार बाजार स्थित एक रेड लाइट एरिया में गुरुवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों और 4 लड़कों को मुक्‍त कराया। लड़के रोहतास जिले के निवासी हैं। मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों के परिवारों से संपर्क में थे और उन्हें बहला-फुसलाकर इस दलदल में धकेल रहे थे।

बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे ने बताया कि सभी लड़कियां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। परिवार वालों को पैसों का लालच देकर संचालकों ने उन्हें फंसा लिया। कुछ लड़कियों को 30-50 हजार रुपये में खरीदा गया और ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाने के बाद उन्हें गलत धंधे में धकेल दिया गया।

रोहतास एसपी रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नटवार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों को जबरन गलत काम में धकेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से ऑपरेशन चलाया और 45 बच्चों को छुड़ाया। सभी लड़के और लड़कियों को सासाराम में बाल कल्‍याण समिति में पेश किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now