नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अलीपोर इलाके में एक सरकारी बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 4000 EVM जलकर खाक हो गए। जो ईवीएम जलकर नष्ट हो गई हैं वो मशीनें दक्षिण 24 परगना जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में इस्तेमाल की गई थीं।
इस आग में इस इमारत के कई अन्य सरकारी विभागों के रिकॉर्ड और सभी दस्तावेज पूरी तरह जल गए हैं.इसी इमारत में की तीसरी मंजिल पर NIC यानी नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर का भी ऑफिस था, जो पूरे दक्षिण 24 परगना जिले के सरकारी सर्वरों और इंटरनेट कनेक्टिविटी को संभालता है।
यहां मिड-डे मील, शिक्षा और बागवानी जैसे विभागों के रिकॉर्ड्स थे।हादसे की जांच कर रहे दमकल विभाग और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के अनुसार जिस अजीब तरीके से इस इमारत में आग फैली है, वह “सामान्य फायर पैटर्न” नही है।
आग सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी।इसके बाद बीच की पांचवीं, छठी और सातवीं मंजिलें काफी हद तक सुरक्षित रहीं। फिर सीधे आठवीं और नौवीं मंजिल जहां EVMs रखी थीं,भीषण आग की चपेट में आ गईं।









