[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ लड़ सकते हैं पीके, खुला चैलेंज
तालिबान की प्रेस कॉन्‍फेंस से भारत सरकार ने झाड़ा पल्‍ला, महिला पत्रकारों की एंट्री बैन पर मचा हंगामा
68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा
टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा
बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
क्या है ननकी राम कंवर का नया सनसनी खेज आरोप?
EOW अफसरों पर धारा-164 के नाम पर कूटरचना का आरोप, कोर्ट ने एजेंसी चीफ सहित 3 को जारी किया नोटिस
रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाइसेंसी कुलियों का धरना खत्म, DRM ने मानी मांगे, बैटरी कार में नहीं ढोया जाएगा लगेज
तालिबान के दबाव में विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री बैन
छत्तीसगढ़ संवाद के दफ्तर में झूमाझटकी, मामला पुलिस तक
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

आईएएस पत्नी सीएम के साथ विदेश दौरे पर, आईजी पति ने खुद को गोली मारी

आवेश तिवारी
Last updated: October 7, 2025 8:17 pm
आवेश तिवारी
Share
Haryana IG commits suicide
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वाई. पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली का घाव मिला है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। इस वक्त उनकी पत्नी सीएम नायब सैनी के साथ विदेश यात्रा पर हैं।

बताया जाता है कि बीते महीने वाई. पूरन कुमार का तबादला रोहतक की सुनारिया जेल में किया गया था, जहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है।

पूरन कुमार को हरियाणा पुलिस में एक सख्त, निष्पक्ष और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर 11 स्थित सरकारी आवास में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूरन कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। चंडीगढ़ पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया, ‘हाउस नंबर 116, सेक्टर 11 से आत्महत्या की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान आईपीएस वाई. पूरन कुमार (2001 बैच), हरियाणा कैडर के रूप में हुई है। सीएफएसएल टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।’

पुलिस ने घटनास्थल से पूरन कुमार के मोबाइल फोन और दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोमवार को अपने गनमैन से सर्विस रिवॉल्वर ली थी। मंगलवार को उन्हें उनके ही घर के बेसमेंट में पाया गया, जो साउंडप्रूफ बताया जा रहा है। बताया गया है कि सबसे पहले उनकी बेटी ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचित किया।

घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, घर पर नहीं थीं। वह इस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। अमनीत विदेश सहयोग विभाग में सचिव एवं आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और बुधवार सुबह भारत लौटने की संभावना है।

TAGGED:Haryana IG suicideIGP Y. Puran KumarLatest_News
Previous Article Coldrif Cough Syrup राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग
Next Article CPI Maowadi अबूझमाड़ डिवीजन के माओवादी करेंगे सरेंडर, 15 अक्टूबर तक का मांगा समय
Lens poster

Popular Posts

कांकेर में माओवादियों के साथ मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, रुक- रुक कर फायरिंग जारी

कांकेर। कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।…

By नितिन मिश्रा

मुरिया दरबार में गृहमंत्री अमित शाह के सामने बोधघाट परियोजना पर उठे सवाल

जगदलपुर। बस्तर के लिए 4 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। बस्तर दशहरा के दौरान आयोजित…

By बप्पी राय

एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों में हाहाकार, कई सेंटरों पर परीक्षा रद्द

नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली . कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा शुरू होते ही विवादों के…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Kumbh stampede
देश

बीबीसी की पड़तालः कुंभ की भगदड़ में 82 लोगों की मौत की पुष्टि, सरकार ने कहा था 37 मौतें

By The Lens Desk
Bihar SIR
देश

SIR मतदाताओं के अनुकूल : सुप्रीम कोर्ट

By आवेश तिवारी
Justice BR Gavai:
देश

महाराष्ट्र में प्रोटोकॉल पर CJI गवई ने जताई नाराजगी, कहा – ‘मुख्य सचिव और DGP को रहना था मौजूद’

By Amandeep Singh
देश

वाह ताज ! आखिर कैसे तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?