[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: October 7, 2025 7:47 PM
Last updated: October 7, 2025 9:17 PM
Share
Coldrif Cough Syrup
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों को लेकर भाजपा सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।

इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में दवाइयों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार किया गया है।

टीकाराम जूली ने बताया कि राजस्थान में कफ सिरप से अब तक चार मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार कफ सिरप से बच्चों की मौत होने की बात मानने को तैयार नहीं है।

राजस्थान में चिकित्सा मंत्री ने कफ सिरप में गड़बड़ी होने से इंकार कर दिया।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है या जिनकी विश्वसनीयता पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं, उनसे सरकारें दवाइयों की आपूर्ति क्यों ले रही हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कार्रवाई करने के बजाय केवल कमेटी बना दी, जिसका उद्देश्य मामले को भटकाना और ठंडा करना है।

टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अभी तक ज़मीनी स्तर पर कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया, न ही ऑनलाइन रिकॉर्ड होने के बावजूद यह पता लगाने के लिए कोई सर्वे किया कि यह सिरप किस-किस को दी गई है।

उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की घटना का भी ज़िक्र किया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल का स्टाफ मरीजों को सुरक्षित निकालने की अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय वहां से भाग गया और चिकित्सा मंत्री भी अग्निकांड के 24 घंटे बाद अस्पताल पहुंचे।

वहीं उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 16 बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय विधायक ने शुरुआत में ही मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच की मांग की, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने बच्चों की मौत के बीच मुख्यमंत्री के काजीरंगा पार्क में हाथियों के साथ मौज-मस्ती को लेकर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने कफ सिरप से कोई मृत्यु नहीं होने की बात कही और सिरप बनाने वाली कंपनी को क्लीनचिट दे दी।

उन्होंने कहा कि किडनी फेल होने से बच्चों की एक के बाद एक मौत के बावजूद संबंधित टेस्ट नहीं करवाए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि दवा कंपनियां सरकार के साथ मिलकर परासिया जैसे आदिवासी क्षेत्रों और छोटे जिलों में व्यापार कर रही हैं, तो क्या सरकार के मंत्री ऐसी कंपनियों से हिस्सा ले रहे हैं?

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने 3 अक्टूबर 2025 को कफ सिरप को लेकर एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार नहीं जागी। उन्होंने इसके पीछे भारी भ्रष्टाचार को कारण बताया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी के साथ इलाज में खर्च हुई राशि देने की भी मांग की।

सिंघार ने मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में नवजात शिशुओं को चूहों द्वारा खाए जाने जैसी विचलित करने वाली घटना का ज़िक्र किया और राज्य में राष्ट्रीय औसत से अधिक कुपोषण का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने पोषण आहार योजना में बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया। उन्होंने बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा।

यह भी पढ़ें : 12 बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कफ सिरप को क्लीन चिट, नवजातों को ना देने की सलाह

TAGGED:CongressTop_News
Previous Article Awareness against superstition ‘धर्म का तर्कसंगत प्रचार ठीक लेकिन चमत्कारिक टोटकों के नाम पर भीड़ जुटाना गलत’
Next Article Haryana IG commits suicide आईएएस पत्नी सीएम के साथ विदेश दौरे पर, आईजी पति ने खुद को गोली मारी
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

मुठभेड़ तो हुई, माओवादी मारे भी गए, पर जानकारी क्यों नहीं?  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के से बीजापुर इलाके में दो- तीन दिनों बड़ी हलचल है। मुठभेड़ में…

By Lens News

Nominated members should be nonpartisan

The president has nominated 4 members to the Rajya Sabha today under article 80 of…

By Editorial Board

मोदी के कार्यक्रम में क्यों नहीं गए वीरेंद्र पांडे ?

VEERENDRA PANDEY: कभी बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडेय ने फेसबुक…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

GADKARI BAYAN
अन्‍य राज्‍य

सरकारें निकम्मी, चलती गाड़ी को कर देती हैं पंक्चर- गडकरी

By आवेश तिवारी
Chhattisgarh liquor scam
देश

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आबकारी अधिकारियों को कड़ी शर्तों के साथ गिरफ्तारी से राहत

By आवेश तिवारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो महिला माओवादी ढेर, हथियार बरामद

By Lens News
Iran and Israel
दुनिया

चौथे दिन भी ईरान और इजरायल में लड़ाई जारी, ईरान के विदेश मंत्रालय को बनाया निशाना, इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?