[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

EOW अफसरों पर धारा-164 के नाम पर कूटरचना का आरोप, कोर्ट ने एजेंसी चीफ सहित 3 को जारी किया नोटिस

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 11, 2025 12:23 PM
Last updated: October 12, 2025 1:47 PM
Share
EOW
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के तीन अफसरों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगा है।

आरोप है कि इन अधिकारियों ने धारा-164 सीआरपीसी के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष गवाह का बयान दर्ज करने के नाम पर झूठे दस्तावेज बनाए, जो बाद में सुप्रीम कोर्ट में सूर्यकांत तिवारी की अंतरिम जमानत रद्द करने के आवेदन के साथ पेश किए गए।

इन आरोपों के साथ रायपुर की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आकांक्षा वेक की अदालत में आवेदन लगाया, जिसके बाद ईओडब्ल्यू चीफ अमरेश मिश्रा, एडिशनल एसपी चंद्रेश ठाकुर और डीएसपी राहुल शर्मा को 25 अक्टूबर को स्पष्टीकरण पेश करने का नोटिस जारी किया गया है।

कोर्ट में लगाए आवेदन के अनुसार, एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अपराध संख्या 02/2024 और 03/2024 के मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। जांच के दौरान धमतरी जिला जेल में बंद निखिल चंद्राकर को 16 और 17 जुलाई 2025 को धारा-164 सीआरपीसी के तहत दस्तावेज तैयार कराने के बहाने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कामिनी वर्मा की अदालत में पेश किया गया, लेकिन चंद्राकर का कोई बयान दर्ज ही नहीं किया गया।

आवेदन में जो आरोप लगाए गए हैं, उनके अनुसार जांच अफसरों ने अपने कार्यालय के कंप्यूटर पर दस्तावेज तैयार किए, उन्हें पेन ड्राइव में लाकर अदालत में जमा कराया और प्रिंटआउट लेकर सुप्रीम कोर्ट में पेश किया।

शिकायतकर्ता गिरिश चंद्र देवांगन के अनुसार, इन दस्तावेजों में चंद्राकर के केवल हस्ताक्षर हैं, लेकिन अदालत द्वारा कोई बयान लेखबद्ध नहीं किया गया। उन्होंने कहा, ‘यह साफ कूटरचना है, जिसका मकसद जांच में गंभीरता पैदा करना और निर्दोष को फंसाना था।’

यह दस्तावेज सूर्यकांत तिवारी की जमानत रद्द करने के आवेदन के साथ पेश किए गए थे, जिसकी प्रतियां तिवारी के वकीलों के माध्यम से प्राप्त हुईं।

आवेदन में फॉरेंसिक जांच का उल्लेख है कि देवांगन ने अदालत से 16-17 जुलाई 2025 के अन्य प्रकरणों की आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपियां प्राप्त कीं और विवादित दस्तावेजों का फोरेंसिक परीक्षण विशेषज्ञ से कराया।

फॉरेंसिंग एक्सपर्ट ने स्पष्ट अभिमत दिया कि विवेचकों द्वारा तैयार दस्तावेज का फॉन्ट अदालत की प्रमाणित प्रतिलिपियों के फॉन्ट से भिन्न है। यहां तक कि दस्तावेज में मिश्रित फॉन्ट का उपयोग भी हुआ है, जो असली दस्तावेजों में असंभव है। इस रिपोर्ट ने अधिकारियों की साजिश को बेनकाब कर दिया।

अधिवक्ता गिरिश चंद्र देवांगन ने पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर के सतर्कता विभाग को दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर रायपुर अदालत में क्रिमिनल कंप्लेंट दायर किया।

यह भी पढ़ें : क्या ED की चिट्ठी पर EOW ने आला अफसरों काे तलब करना शुरू कर दिया?

TAGGED:ChhattisgarhEOWTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Indian embassy in Afghanistan Aghan foreign minister visit: government regressive face exposed
Next Article Nanki Ram Kanwar क्या है ननकी राम कंवर का नया सनसनी खेज आरोप?
Lens poster

Popular Posts

हसदेव अरण्य में साढ़े 4 लाख पेड़ों की कटाई को छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हसदेव अरण्य (Hasdeo Aranya) में प्रस्तावित कोयला खनन को हरी झंडी…

By दानिश अनवर

पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स का…

By आवेश तिवारी

संसदीय कार्य मंत्री ने बांटे चिरकुट अवार्ड, सांसदों ने अपनी पीठ थपथपाई

नई दिल्ली। देश के 17 सांसदों को मिला कथित 'संसद रत्न पुरस्कार-2025' विवादों में है।…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Delhi car blast
देश

दिल्ली धमाके का डॉक्टर कनेक्शन

By आवेश तिवारी
IPS transfer
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारियों का प्रमोशन, 46 TI बने DSP, डीपीसी के बाद राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

By Lens News
स्क्रीन

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन

By The Lens Desk
Chhattisgarh liquor scam
देश

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आबकारी अधिकारियों को कड़ी शर्तों के साथ गिरफ्तारी से राहत

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?